Essential Exit Documents For Employees: करियर में ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अक्सर उत्साह में कर्मचारी अपनी पुरानी कंपनी से 'एग्जिट फॉर्मेलिटीज' पूरी करना भूल जाते हैं। पुराने संस्थान से जरूरी दस्तावेज लेना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि एक आवश्यकता बन चुकी है। अगर आप रिलीविंग लेटर या फॉर्म-16 जैसे महत्वपूर्ण कागज लेना भूल जाते हैं, तो न सिर्फ आपकी अगली कंपनी में जॉइनिंग रुक सकती है, बल्कि भविष्य में पीएफ ट्रांसफर और इनकम टैक्स फाइलिंग में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कई बार नई कंपनियां पिछले अनुभव के सत्यापन के बिना सैलरी प्रोसेस नहीं करती हैं। इसलिए अपना 'फुल एंड फाइनल' सेटलमेंट कराते समय यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपके पास वे सभी डिजिटल और फिजिकल कॉपी मौजूद हों जो आपके करीयर को बेदाग बनाती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।