फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio vs Airtel: जानिए एक साल की वैलिडिटी के लिए किसके रिचार्ज प्लान्स हैं सबसे बेस्ट?

Fri, 26 Aug 2022 04:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio vs Airtel - फोटो : amarujala
Jio vs Airtel: अगर आप जियो या एयरटेल दोनों के एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स में किसी एक अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के एक साल की वैलिडिटी वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से आजादी पाना चाहते हैं। ऐसे में आप आगे बताए गए प्लान्स में किसी एक का चयन कर सकते हैं। इन प्लान्स में आपको भरपूर मात्रा में डेली डाटा लिमिट मिलती है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको मैसेजिंग के लिए SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा आपको प्लान में ओटीटी का मजा भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Jio vs Airtel - फोटो : Istock

जियो का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Jio vs Airtel - फोटो : istock

एयरटेल का 3359 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। 

4 of 5
Jio vs Airtel - फोटो : Istock

जियो का 2879 रुपये का रिचार्ज प्लान 

जियो के इस प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio vs Airtel - फोटो : iStock

एयरटेल का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 GB डाटा मिलता है। इसमें मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी एक अच्छे प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें