फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: जियो के 200 रुपये से भी कम के ये रिचार्ज प्लान्स हैं बेहद खास, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा इंटरनेट का मजा

Fri, 25 Mar 2022 03:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : Twitter
भारत में बड़े पैमाने पर लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कंपनी समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के 200 रुपये से भी कम कीमत वाले सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन किफायती प्लान्स को जियो फोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कई दूसरे बेनिफिट्स मिलेंगे। इन प्लान्स में डाटा और कॉलिंग के साथ कई फायदे मिल रहे हैं। जियो के ये रिचार्ज प्लान्स खास जियो फोन यूजर्स के लिए हैं। अगर आप जियो फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको कम खर्चे में कई फायदे मिल रहे हैं। भारत में कई लोग इन प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के 200 रुपये से भी सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 186 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के 186 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिल रही है। इसमें इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा भी मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : istock
इस प्लान में आपको रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा मिल रही है। वहीं बात अगर एडिशनल बेनिफिट की करें, तो आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

4 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 152 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो फोन के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 152 रुपये है। इस प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिल रही है। वहीं इंटरनेट उपयोग के लिए आपको इसमें रोजाना 500 MB डाटा मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : Istock
इस रिचार्ज प्लान में आपको 300 SMS मिलेंगे। वहीं बात अगर दूसरे बेनिफिट्स की करें, तो उसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : iStock

जियो का 125 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 125 रुपये है। इस प्लान की वैधता 23 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट के लिए रोजाना 500 MB डाटा मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jio Phone Recharge Plans - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको 300 SMS की सुविधा भी मिल रही है। बात अगर एडिशनल बेनिफिट की करें, तो इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। अगर आप किफायती रिचार्ज प्लान्स की तलाश कर रहे हैं, तो जियो के ये प्लान्स आपके लिए बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें