फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIO Internet: अगर खत्म हो गया है डाटा, तो तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं इन बूस्टर पैक से, जानें प्लान की कीमत

Thu, 06 Oct 2022 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जियो के इंटरनेट रिचार्ज पैक की कीमत क्या है - फोटो : istock
JIO Internet Recharge Plan: अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर इंटरनेट का है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। 2जी, 3जी और 4जी के बाद अब हम 5जी में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट की क्या महत्वता है, ये शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है। वहीं, इंटरनेट की मदद से लोग मोबाइल में अपने कई काम कर लेते हैं। शॉपिंग करना, ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन क्लास आदि बहुत कुछ काम मोबाइल से ही हो जाते हैं। लेकिन दिक्कत तब होती है, जब डाटा पैक खत्म हो जाए। ऐसे में लोगों के प्लान की वैलिडिटी तो बची होती है, लेकिन इंटरनेट खत्म हो जाता है। इसलिए जियो के पास आपके लिए कुछ बूस्टर प्लान भी है। तो चलिए जानते हैं कि इंटरनेट खत्म होने पर आप कौन-कौन से बूस्टर प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जियो के इंटरनेट रिचार्ज पैक की कीमत क्या है - फोटो : Jio
ये हैं बूस्टर रिचार्ज प्लान:-

पहला प्लान
  • ये प्लान महज 15 रुपये का है, और इसमें आपको 1 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। वहीं, बात वैलिडिटी की करें, तो मेन प्लान के मुताबिक ही इसकी वैलिडिटी भी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
जियो के इंटरनेट रिचार्ज पैक की कीमत क्या है - फोटो : istock
दूसरा प्लान
  • इंटरनेट डाटा खत्म हो गया है, तो आप 25 रुपये खर्च करके फिर से अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। इसमें आपको 25 रुपये खर्च करके 2 जीबी डाटा मिलता है और प्लान के मुताबिक ही इसकी वैलिडिटी भी होती है।

4 of 5
जियो के इंटरनेट रिचार्ज पैक की कीमत क्या है - फोटो : istock
तीसरा प्लान
  • ये प्लान 61 रुपये का है यानी इसमें आपको 61 रुपये का रिचार्ज करना होता है, जिसमें आपको 6 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी भी आपके प्लान के मुताबिक ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जियो के इंटरनेट रिचार्ज पैक की कीमत क्या है - फोटो : istock
चौथा प्लान
  • इंटरनेट खत्म होने पर आप 121 रुपये का बूस्टर प्लान रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें आपको 12 जीबी डाटा मिलता है, और वैलिडिटी मेन प्लान के मुताबिक ही रहती है। अगर आपकी जरूरत ज्यादा है, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें