फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: 252 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा रोजाना 2.5 इंटरनेट डाटा, इतनी है कीमत

Tue, 23 May 2023 04:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : अमर उजाला
Jio Recharge Plans: देश में करोड़ों लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो समय समय पर कई शानदार रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च करता रहता है। देश में कई लोग ऐसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश करते हैं, जिनमें उनको लंबी वैलिडिटी मिलती हो। लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स को एक बार स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद बार बार रिचार्ज कराने की झंझट से आजादी मिल जाती है। आज के समय इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। ऐसे में अगर प्लान में अच्छी मात्रा में रोजाना डेली डाटा लिमिट मिलती हो, तो यूजर के लिए काफी फायदेमंद सौदा होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 2023 रुपये है। 2023 रुपये के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 252 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।  

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! अगले हफ्ते इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त
विज्ञापन

3 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिल रहा है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आप जियो के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद इंटरनेट का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 

4 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
इस प्लान में आपको रोजाना 2.5 GB इंटरनेट डाटा मिल रहा है। वहीं मैसेजिंग के लिए आपको प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
वहीं जियो के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको एडिशनल बेनिफिट में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। 

ONDC: आखिर ONDC पर जोमैटो और स्विगी की तुलना में क्यों मिल रहा सस्ता खाना, ये है वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें