Mixer Blade Sharpening Home Remedy: किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाला मिक्सी ग्राइंडर हमारी रसोई का सबसे अहम हिस्सा होता है। लेकिन लगातार इस्तेमाल और सख्त चीजें पीसने के कारण समय के साथ इसके ब्लेड की धार कम हो जाती है। जब ब्लेड ब्लंट या ब्लेड की धार खत्म हो जाती है, तो मसाले या चटनी ठीक से नहीं पिसते और मिक्सी चलाने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में कई लोग नया जार खरीदने या बाजार में पैसे खर्च करके धार तेज करवाने के बारे में सोचने लगते हैं।
मगर आपको परेशान होने या पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। मात्र 5 रुपये के साधारण से घरेलू नुस्खे से आप घर बैठे ही मिक्सी के ब्लेड को एकदम तेज बना सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं इस असरदार नुस्खे का इस्तेमाल कैसे करें।