Electric Car Battery Draining Fast: आज के दौर में पर्यावरण की सुरक्षा और ईंधन के महंगे खर्च से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार का सबसे मुख्य और महंगा हिस्सा उसकी बैटरी होती है। कई बार वाहन मालिक शिकायत करते हैं कि उनकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है और उसकी रेंज लगातार कम हो रही है।
हालांकि, अधिकांश मामलों में ऐसा बैटरी की तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि चालक द्वारा की जाने वाली गलतियों की वजह से होता है। सही तरीके से चार्ज न करना और तेज धूप में गाड़ी खड़ी करना जैसे कारण बैटरी को समय से पहले खराब कर देते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।