Fake News Alert: सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि सरकार पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को वापस लाने या बदलने की योजना बना रही है। कई फर्जी वीडियो और संदेशों में यह कहा जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियमों के तहत पुराने नोटों को बदलने की अनुमति दे दी है।
इस खबर ने आम जनता के बीच भ्रम और डर की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि पीआईबी ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए इसे पूरी तरह से निराधार और फेक बताया है।