घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले पानी की क्वालिटी पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते। नल से आने वाला पानी साफ दिखाई देता है, इसलिए उसे पीने के लिए सुरक्षित मान लिया जाता है। लेकिन पानी में मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और रासायनिक तत्व ऐसे हो सकते हैं, जिनका पता केवल देखकर नहीं लगाया जा सकता।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि घर में आने वाला पानी पीने लायक है या नहीं। कुछ संकेत आपको पानी की क्वालिटी को लेकर सतर्क कर सकते हैं, जबकि सही स्थिति जानने के लिए पानी की जांच कराना सबसे भरोसेमंद तरीका है। चलिए जानते हैं घर के नल में आने वाला पानी पीने योग्य है या नहीं, ये आप कैसे पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...