Camera Indicator Dot: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपका फोन टेबल पर लॉक रखा होता है, तब भी क्या कोई आपकी बातें सुन रहा है या आपको देख रहा है? डिजिटल दुनिया में साइबर ठग और खतरनाक एप्स बिना आपकी इजाजत के फोन के कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह न सिर्फ आपकी निजी जिंदगी में खलल डालता है, बल्कि आपकी गोपनीय जानकारी को भी खतरे में डाल देता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि फोन बंद होने के बावजूद इसकी जासूसी से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए।