TRAI Sender ID Codes Meaning: आजकल साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग अक्सर बैंक या सरकारी विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में यह पहचानना बेहद जरूरी है कि आपके मोबाइल पर आया मैसेज असली है या फर्जी।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने फर्जी मैसेजों को रोकने के लिए विशेष सेंडर आईडी और कोड नियम बनाए हैं। असली कंपनियां और बैंक हमेशा निर्धारित कोड के साथ मैसेज भेजते हैं, जबकि ठग सामान्य 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर का उपयोग करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इन सीक्रेट कोड्स से मैसेज की सच्चाई कैसे पहचानें।