New Vehicle PUC Certificate Validity: नई कार या बाइक खरीदने के बाद अक्सर वाहन मालिकों के मन में प्रदूषण सर्टिफिकेट यानी पीयूसीसी की वैधता को लेकर काफी भ्रम रहता है। बहुत से लोगों के मन में ये भ्रम रहता है कि नई गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट 3 साल या 5 साल के लिए मान्य होता है। हालांकि, भारतीय मोटर वाहन नियम के तहत ऐसा सोचना एक बड़ी भूल साबित हो सकता है।
वास्तव में, नए बीएस-4 या बीएस-6 मानक वाले वाहनों के लिए कंपनी द्वारा मिलने वाला प्रदूषण सर्टिफिकेट खरीद की तारीख से केवल 1 साल तक ही वैध होता है। एक साल की अवधि समाप्त होने के बाद हर वाहन मालिक को समय-समय पर अपनी गाड़ी का प्रदूषण टेस्ट कराना बहुत जरूरी होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इससे जुड़े क्या नियम हैं।