फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या स्टेबलाइजर के ऊपर सामान रखना सुरक्षित है? जानें कैसे ये आदत बन सकता है हादसे का कारण

Mon, 12 Oct 2026 02:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stabilizer Overheating Danger: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोग अपने घर के फ्रिज पर स्टेबलाइजर रखते हैं और साथ ही स्टेबलाइजर के ऊपर कुछ अन्य सामान भी रखते हैं। बता दें कि कि स्टेबलाइजर के ऊपर सामान नहीं रखना चाहिए, इससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्टेबलाइजर पर सामान रखने के खतरे - फोटो : AI
Voltage Stabilizer Safety Tips: घरों में टीवी, फ्रिज या एयर कंडीशनर के साथ वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल होना आम बात है। कई लोग स्टेबलाइजर के ऊपर शोपीस, कपड़ा, कागज, चाबियां या पानी की बोतल जैसी चीजें रख देते हैं और इसे एक शेल्फ की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं। देखने में यह भले ही एक छोटी सी बात लगे, लेकिन स्टेबलाइजर पर सामान रखना बेहद खतरनाक हो सकता है।

स्टेबलाइजर लगातार बिजली के वोल्टेज को नियंत्रित करता है, जिससे इसके अंदर हीट यानी गर्मी पैदा होती है। इसके ऊपर सामान रखने से हवा का आर-पार होना बंद हो जाता है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि यह आदत किस तरह बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
stabilizer स्टेबलाइजर - फोटो : Adobe Stock
वेंटिलेशन रुकने से ओवरहीटिंग का खतरा
  • स्टेबलाइजर के ऊपरी और साइड के हिस्सों में छोटी-छोटी जालियां बनी होती हैं ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके।
  • जब आप इसके ऊपर कोई सामान रख देते हैं, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
शॉर्ट सर्किट और आग लगने का गंभीर जोखिम - फोटो : एआई जनरेटेड
शॉर्ट सर्किट और आग लगने का गंभीर जोखिम
  • ज्यादा गर्म होने पर स्टेबलाइजर के अंदर लगे तारों का इंसुलेशन पिघल सकता है।
  • अगर इसके ऊपर कपड़ा, कागज या प्लास्टिक रखा हो, तो स्पार्किंग होने पर ये चीजें तुरंत आग पकड़ सकती हैं।
  • वहीं पानी या तरल पदार्थ गिरने से तुरंत शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

4 of 5
महंगे घरेलू उपकरणों को पहुंच सकता है भारी नुकसान - फोटो : एआई जनरेटेड
महंगे घरेलू उपकरणों को पहुंच सकता है भारी नुकसान
  • जब स्टेबलाइजर ओवरहीट होता है, तो वह सही तरीके से वोल्टेज को कंट्रोल नहीं कर पाता।
  • इसका सीधा असर आपके फ्रिज, टीवी या एसी पर पड़ता है।
  • वोल्टेज में अचानक उतार-चढ़ाव होने से स्टेबलाइजर के साथ-साथ उससे जुड़ा कीमती उपकरण भी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टेबलाइजर की उम्र कम होना और सुरक्षा के सही नियम - फोटो : AI
स्टेबलाइजर की उम्र कम होना और सुरक्षा के सही नियम
  • लगातार गर्मी में चलने के कारण स्टेबलाइजर के आंतरिक पार्ट्स जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • हमेशा ध्यान रखें कि स्टेबलाइजर के ऊपर और चारों तरफ कम से कम कुछ इंच की खाली जगह हो।
  • इसे हमेशा साफ और सूखी जगह पर लगाएं ताकि हवा का संचार आसानी से होता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें