Is Dashcam Legal In India: भारत में आजकल गाड़ियों की सुरक्षा और सड़क हादसों से बचाव के लिए डैशकैम लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई कार मालिकों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या कार में कैमरा लगाना कानूनी रूप से वैध है।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार में डैशकैम लगाने पर कोई कानूनी रोक नहीं है। यह पूरी तरह से वैध है। इतना ही नहीं, सड़क दुर्घटना या विवाद की स्थिति में डैशकैम में रिकॉर्ड हुई फुटेज अदालतों और पुलिस जांच में बेहद अहम और पक्का सबूत मानी जाती है।