How Much Refund For Unconfirmed Waiting Ticket: भारतीय रेलवे से यात्रा के लिए टिकट बुक करते समय अक्सर सीट कंफर्म न होने पर वेटिंग लिस्ट का टिकट मिल जाता है। मगर कई बार ट्रेन का अंतिम चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में यात्रियों को समझ नहीं आता कि उनका कितना पैसा वापस मिलेगा और रिफंड पाने की प्रक्रिया क्या होगी।
रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर चार्ट बनने के बाद भी आपका टिकट वेटिंग में ही रह जाता है, तो उस पर किराए का अधिकांश हिस्सा वापस कर दिया जाता है। सिर्प एक निश्चित क्लर्कियल चार्ज ही काटा जाता है। आइए इस लेख में आसान शब्दों में इसके बारे में समझते हैं रिफंड के पूरे नियम।