फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: कर आइए माता वैष्णो देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Wed, 15 Jan 2025 06:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Vaishnodevi Tour Package: इस पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती भारत के लोकप्रिय मंदिरों में की जाती है। माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tour Package: हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा में आते हैं। अगर आप भी माता के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती भारत के लोकप्रिय मंदिरों में की जाती है। माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है।

यह मंदिर करीब 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए आपको करीब 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती है। माता वैष्णो देवी मंदिर में आज के समय कई आधुनिक सुविधाएं हैं। यहां ठहरने के लिए धर्मशालाएं, भोजनालय, और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे सभी चीजें शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी माता वैष्णो देवी की यात्रा करने चाहते हैं, तो आपको इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इसका पैकेज कोड NDR01 है।  

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने किराये में घूम आइए भूटान, आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक सफर करना होगा। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा ट्रेन के जरिए कराई जाएगी। पैकेज के तहत अन्य जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था भी की गई है। 

4 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 जनवरी, 2025 को दिल्ली से हो रही है। यात्रा करते समय आपको खाने-पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको 10,395 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 7,855 रुपये का भुगतान करना होगा। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,795 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें