फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: वंदे भारत ट्रेन से मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Tue, 26 Nov 2024 06:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक धार्मिक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू शहर के कटरा की समीप की पहाड़ियों के पास स्थित है।
विज्ञापन
1 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
Vaishno Devi Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर लोगों के लिए कई तरह के धार्मिक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक धार्मिक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू शहर के कटरा की समीप की पहाड़ियों के पास स्थित है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी वजह से माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती देश के सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में की जाती है। माता वैष्णो देवी मंदिर में देवी काली सरस्वती और माता लक्ष्मी पिंडी के रूप में विराजमान हैं। अगर आप भी माता वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT है। इस पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा एक रात और दो दिनों तक कराई जाएगी। इसका पैकेज कोड NDR010 है।
विज्ञापन

3 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : ANI
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 1 दिसंबर, 2024 को दिल्ली से हो रही है। इसमें वंदे भारत ट्रेन से आपको कटरा ले जाया जाएगा। 

4 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके रहने के लिए होटल और खाने पीने के लिए भोजन का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 9,145 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,660 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 7,290 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें