अगर आपको यात्रा करनी होती है, तो आप विकल्प देखते हैं कि आप कैसे और कौन से वाहन से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अगर सफर दूर का हो, तो लोग ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान कई सुविधाएं रहती हैं, जिसके कारण ये लोगों की पसंद है। कंफर्ट सीट, खाने की सुविधा, जनरल से लेकर एसी क्लास तक में आप यात्रा कर सकते हैं और साथ ही ट्रेन में शौचालय की व्यवस्था भी होती है। बस आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको टिकट लेना होता है। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि लोग ट्रेन टिकट बुक करने के बाद किन्हीं कारणों से उसे कैंसिल करवाना चाहते हैं। लेकिन अगर आप कोई ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने जा रहे हैं, तो इससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि आपका कितना कैंसिलेशन चार्ज कट सकता है। तो चलिए आपको रेलवे के इस नियम के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...