फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ब्रोकर से बुक करवाते हैं ट्रेन टिकट? तो इस तरह से खुद करके बचा सकते हैं काफी पैसे, तरीका जानें

Fri, 09 Oct 2026 08:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Train Ticket Booking Process: आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए पहले अकाउंट बनाना होगा और फिर यात्रा की जानकारी भरकर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC की वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Train Ticket Kaise Online Book Karein: ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक कराना जरूरी है। इसके लिए कई लोग साइबर कैफे या ब्रोकर की मदद लेते हैं। हालांकि, ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया जानने के बाद आप यह काम खुद भी कर सकते हैं।

इससे एक तो आपको हर बार किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और दूसरा बुकिंग के लिए ब्रोकर को दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा भी बच सकता है। इसलिए अगर आपको ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना नहीं आता है, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। चलिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका जानते हैं। यात्रीगण आगे टिकट बुक करने का तरीका जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC की वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे खुद बुक करें ट्रेन टिकट?

पहला स्टेप
  • अगर आपने पहले कभी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक नहीं की है, तो सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाना होगा
  • इसके लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/  पर जाएं और रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें
  • फिर अपनी यूजर आईडी चुनें और पासवर्ड बनाएं
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबसाइट पर मांगी गई जरूरी प्रक्रिया पूरी करें
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC की वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अकाउंट बनने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
  • अब आपको उस तारीख को चुनना होगा, जिस दिन आप यात्रा करना चाहते हैं
  • इसके बाद यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन और अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी भरें
  • सभी जानकारियां सही होने पर सर्च के विकल्प पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी

4 of 5
IRCTC की वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • ट्रेनों की लिस्ट में से वो ट्रेन चुनें जिससे आपको यात्रा करनी है
  • फिर स्लीपर, एसी या जिस कोच में आप सीट चाहते हैं, उस पर क्लिक करें
  • ध्यान रहे टिकट बुक करते समय यात्रा की तारीख, स्टेशन और चुनी गई ट्रेन की जानकारी दोबारा चेक जरूर कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC की वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • इसके बाद आपको यात्रियों की जरूरी जानकारी जैसे, नाम, उम्र आदि भरना है
  • इसके बाद आगे बढ़ें और फिर आपको पेमेंट करनी होती है
  • आप ऑनलाइन यानी यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड आदि से पेमेंट कर सकते हैं
  • पेमेंट के बाद आपकी ट्रेन टिकट बुक हो जाती है

नोट:- ध्यान रहे कि आपको कंफर्म सीट मिलेगी या नहीं। ये ट्रेन टिकट की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें