फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का जबरदस्त ऑफर! केरल घूमने का मौका सिर्फ इतने रुपये में, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 07 Dec 2025 07:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी ने आपको केरल में घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको केरल की कई खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपकी सुविधाओं को देखते हुए पार्यप्त इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में अगर आप कहीं पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने CELESTIAL KERALA (CHRISTMAS SPECIAL) नाम से एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को केरल की खूबसूरत वादियों का आनंद बेहद किफायती कीमत पर लेने का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। 21 दिसंबर 2025 से शुरू वाले इस पैकेज में कोचिन, कुमाराकॉम, मुन्नार और थेक्कडी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल आपको घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज को खासतौर पर क्रिसमस हॉलिडे सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि पर्यटक आरामदायक यात्रा के साथ छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

यात्रियों के बजट को ध्यान में रखते हुए इसमें कई आवश्यक सेवाओं को शामिल किया गया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में एयरफेयर, बस, होटल स्टे, भोजन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। यात्रियों को सफर के दौरान अलग-अलग बुकिंग की झंझट नहीं करनी पड़ेगी, सभी प्रमुख सेवाएं एक ही पैकेज में शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

घूमने को मिलेंगे केरल के ये प्रमुख पर्यटन स्थल

इस पैकेज में यात्रियों को कोचिन के ऐतिहासिक स्थलों, कुमाराकॉम की बैकवॉटर ब्यूटी, मुन्नार की चाय बगानों और थेक्कडी के वाइल्डलाइफ अनुभव का आनंद मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह टूर पैकेज काफी खास साबित हो सकता है। 

IRCTC: क्रिसमस पर थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने किराये में कर आइए सैर

4 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

पैकेज की कीमत और बुकिंग प्रक्रिया

इस टूर पैकेज का किराया भी काफी किफायती है। पैकेज के अंतर्गत अकेले सफर करने पर आपको 62,700 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,500 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 45,100 रुपये किराया देना है। आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMA41A पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की विशेष सुविधा

आईआरसीटीसी अपने टूर पैकेजों में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का ध्यान रखता है। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस और विश्वसनीय ट्रांसपोर्ट सुविधा मिल रही हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 

Business Ideas: गांव में रहकर शुरू करें ये बिजनेस, कम समय में हो सकते हैं मालामाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें