फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है गुजरात घुमाने का सुनहरा मौका, मात्र 8 हजार रुपये में ले सकेंगे ट्रिप का मजा

Fri, 13 May 2022 02:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप भी इस गर्मी कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको गुजरात घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आपका ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। आप कम खर्चे में गुजरात की महत्वपूर्ण जगहों पर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी की इस ट्रिप में आपको अहमदाबाद और उसके आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों में घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अम्बाजी के दर्शन का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है। उसने अपने ऑफिशियल ट्वीट में इस टूर पैकेज के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे है, तो आप इस टूर पैकेज के तहत गुजरात की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के तहत आपको अम्बाजी मंदिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लक्ष्मी विलास पैलेस, अक्षरधाम आदि कई महत्वपूर्ण जगहों पर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के जरिए यात्रा करने के लिए आपको कुल 8790 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज का नाम केवड़िया टूर अहमदाबाद-अम्बाजी के साथ दर्शन एक्स वडोदरा है। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 2 रातों और 3 दिनों का है। ये टूर पैकेज प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को प्रस्थान होगा। इस ट्रिप में आपको अहमदाबाद में 2 दिनों के लिए रुकने की व्यवस्था भी होगी। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इसके अलावा ट्रिप के दौरान आपको ब्रेकफास्ट और डिनर भी मिलेगा। वहीं अगर आप डबल शेयरिंग के साथ इस टूर ट्रिप को इंजॉय करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 8890 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने हैं। वहीं ट्रिपल शेयरिंग के लिए आपको 8590 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको वडोदरा रेलवे स्टेशन से पिकअप किया जाएगा। उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण जगहों पर घुमाया जाएगा।  अगर आप इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको इस वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMH178 पर विजिट करना है। आप www.irctctourism.com पर विजिट करके आसानी से इस टूर पैकेज को बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें