Prayagraj Maha Kumbh Mela Package 2025: महाकुंभ मेला भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है। हर 12 साल के बाद हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में इस मेले का आयोजन होता है। कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में साधु, संत, भक्त, श्रद्धालु आते हैं। इस साल महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी, 2025 से होने जा रहा है। वहीं इसका अंत 26 फरवरी, 2025 को होगा। कुंभ मेला भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपराओं का एक खूबसूरत प्रतीक है। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ मेले में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत प्रयागराज में कुंभ मेला दिखाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -