फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: कश्मीर घूमने का बना रहे प्लान? इस टूर पैकेज में मिल रही फ्लाइट, होटल से लेकर गाइड तक की सुविधाएं

Thu, 19 Mar 2026 07:30 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package Kashmir: कश्मीर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package 2026 - फोटो : AI
IRCTC Tourism Kashmir Package: अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घुमाया जाएगा। ट्यूलिप फेस्टिवल के दौरान यह टूर पैकेज यात्रियों को जन्नत जैसे नजारों का अनुभव देगा। मिस्टिकल कश्मीर ट्यूलिप फेस्टिवल स्पेशल नाम से पेश इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज की अवधि कुल 5 रात और 6 दिन की है।  इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट, होटल, भोजन और गाइड जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं। यात्रा की शुरुआत 26 मार्च 2026 से होगी, जो खास तौर पर ट्यूलिप फेस्टिवल के समय को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास है जो प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम का आनंद लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट के जरिए सफर कराया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय जगहों पर घुमाने के लिए बस, रुकने के लिए आरामदायक होटल और भोजन का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही गाइड की सुविधा भी मिल रही है। 

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रा बीमा भी शामिल किया गया है। इस यात्रा के दौरान पर्यटक श्रीनगर की डल झील, गुलमर्ग के बर्फीले पहाड़, पहलगाम की हरियाली और सोनमर्ग की खूबसूरत घाटियों का आनंद ले सकेंगे। टूर पैकेज में हर जगह पर घूमने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 53,565 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 43,435 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 42,010 रुपये किराये के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें