IRCTC Tour Package For Vaishno Devi: जम्मू के कटरा नगर की त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर विशेष श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है। हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। मान्यता कहती है कि जो भी यहां सच्चे मन से माता की पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको वैष्णो देवी मंदिर जरूर जाना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -