फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी के साथ करिए माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानिए कितना आएगा खर्चा

Mon, 11 Jul 2022 11:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Packages: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास मौका लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको आईआरसीटीसी द्वारा माता वैष्णो देवी का दर्शन कराया जाएगा। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। माता वैष्णो देवी का ये मंदिर 52 हजार फीट के अल्टीट्यूड पर स्थित है, जो कि कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है।

यहां आपको पहाड़ों की सुंदरता के साथ साथ माता रानी के ऐतिहासिक दर्शन करने का मौका भी मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम VAISHNODEVI DARSHAN BY UTTAR S.KRANTI है। देश में कई लोग इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। अगर आप भी माता रानी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत रोजाना नई दिल्ली स्टेशन से रात 8:50 पर होती है। पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन से सफर करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के तहत आपको कटरा ले जाया जाएगा। इसके अलावा सफर के दौरान आपको ब्रेकफास्ट की सुविधा भी मिल रही है। वहीं रुकने के लिए आपको होटल भी मिलेगा।

4 of 5
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock
इसके अलावा ट्रेन में आपको नॉन एसी स्लीपर क्लास में सफर करने का मौका मिलेगा। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 5330 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock
वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 3240 रुपये खर्च करने हैं। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 2845 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR03 पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें