फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: गर्मियों में साउथ कोरिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Thu, 03 Apr 2025 08:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC South Korea Tour Package: कई लोग साउथ कोरिया को के पॉप और के ड्रामा के माध्यम से जानते हैं। हालांकि, साउथ कोरिया केवल के पॉप और के ड्रामा तक ही सीमित नहीं है बल्कि यहां की सुंदर शहर और प्राकृतिक खूबसूरती भी काफी चर्चा का विषय हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC South Korea Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपको साउथ कोरिया घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। साउथ कोरिया का इतिहास संघर्षों और उपलब्धियों से भरा है। आज के समय साउथ कोरिया का नाम दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। बीते सालों में यहां के मनोरंजन जगत ने दुनियाभर में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

कई लोग साउथ कोरिया को के पॉप और के ड्रामा के माध्यम से जानते हैं। हालांकि, साउथ कोरिया केवल के पॉप और के ड्रामा तक ही सीमित नहीं है बल्कि यहां की सुंदर शहर और प्राकृतिक खूबसूरती भी काफी चर्चा का विषय हैं। यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को दक्षिण कोरिया की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। अगर आप भी दक्षिण कोरिया में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के दक्षिण कोरिया टूर पैकेज में आपके लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम FASCINATING SOUTH KOREA है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के साउथ कोरिया टूर का पैकेज कोड SBO18 है। 

AC Tips: आखिर एक घंटे में कितने यूनिट बिजली की खपत करता है एसी? जानिए यहां

4 of 5
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसकी शुरुआत 3 मई, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है। साउथ कोरिया में आपको सियोल और बुसान में घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले सफर करना चाहते हैं तो आपको 2,65,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 2,19,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 2,15,000 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें