फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: कन्याकुमारी और रामेश्वरम घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Sun, 24 Jul 2022 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package For South India - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप अगस्त के महीने में दक्षिण भारत घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत में स्थित खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी, मदुरई, चेन्नई, रामेश्वरम, तिरुवनंतपुरम आदि जगहों पर घुमाया जाएगा। दक्षिण भारत की खूबसूरती दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हर साल यहां पर बड़ी तदाद में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको मीनाक्षी मंदिर, बालाजी मंदिर और दूसरे कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको दक्षिण भारत घूमने के इस सुनहरे मौके को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package For South India - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज है। इसमें आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पैकेज के अंतर्गत आपको पद्मनाभ स्वामी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, लॉर्ड बालाजी मंदिर और श्रीकलाहस्थी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package For South India - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका भी मिल रहा है। यात्रा की शुरुआत 19 अगस्त 2022 को दिल्ली से होगी। पैकेज के अंतर्गत आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी।

4 of 5
IRCTC Tour Package For South India - फोटो : Istock
यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package For South India - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 59,760 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 47,190 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 45,260 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDA07 पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें