हिमालय की गोद में बसा भूटान एक बेहद ही खूबसूरत देश है। यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। हरियाली से ढके पहाड़, बर्फीली चोटियां और सुंदर नदियां भूटान की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। भूटान की खूबसूरती केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही रची-बसी नहीं है, बल्कि यहां का शांत वातावरण एक अलग तरह का अनुभव देता है। भूटान में आपको रंग-बिरंगे फूल, कई तरह के पक्षी, घाटियां भी देखने को मिलेंगी। भूटान के लोग प्रकृति के साथ ताल बिठाकर अपना जीवन जीते हैं। यह देश प्लास्टिक और प्रदूषण से काफी दूर है। ऐसे में अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो भूटान आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको भूटान घुमाने के लिए एक बेहद खास टूर पैकेज लेकर आया है। आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।