फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: तिरुपति बालाजी के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ 1930 रुपये है किराया

Wed, 07 Jun 2023 10:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित है। यहां का वेंकेटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण तिरुमाला पर्वत पर किया गया है। यहां आपको कई और मंदिर भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में अगर आप भी इस पवित्र जगह का दर्शन करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आईआरसीटीसी के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन के मौके को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 जून को बेंगलुरु से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 1 रात और 2 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के अंतर्गत आपको बस से घूमने का मौका मिल रहा है। यह बस बेंगलुरु सिटी से रात 9:30 बजे रवाना होगी। पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुचानुर, तिरुमाला घुमाया जाएगा। 

Aadhaar Card: आधार कार्ड में नाम और पते को कितनी बार किया जा सकता है अपडेट, जानिए क्या है इसको लेकर नियम

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : iStock
आईआरसीटीसी के साथ यात्रा करते समय आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : iStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 1930 रुपये का भुगतान करना है।

ONDC Registration: ओएनडीसी पर बड़ी आसानी से आप कर सकते हैं अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें