अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह पैकेज खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड घुमाने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत थाईलैंड में घुमाया जाएगा। थाईलैंड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में कई चीजें आती हैं, जैसे खूबसूरत मार्केट, सुंदर बीच, नाइटलाइफ आदि।
थाईलैंड की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और समुद्री बीच देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी थाईलैंड घूमने की सोच रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -