फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Sun, 03 Nov 2024 03:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप नवंबर महीने में किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF ASIA-THREE IN ONE है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। ये तीनों ही देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत बीच के कारण दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं।

यहां के खान-पान, वेशभूषा और संस्कृति की चर्चा दुनियाभर में की जाती है। इसके अलावा यहां आपको कई शानदार जगहें भी देखने को मिलेंगी। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह टूर पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड तीनों देशों में कुल 11 रातों और 12 दिनों के लिए घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड WBO037 है। इस टूर की शुरुआत 9 नवंबर को इंदौर से हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। फ्लाइट के अलावा आपको कैब और बस की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज के अंतर्गत आपको इन तीनों देशों के लोकप्रिय और चर्चित स्थानों पर घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी करेगा। इसके अलावा पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 2,06,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,59,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के  साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 1,59,000 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें