IRCTC Master List Cutoff Time: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुक करना काफी चुनौती भरा काम होता है। इसका एक बड़ा कारण ये है कि बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड के भीतर सभी सीटें बुक हो जाती हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अगर 'मास्टर लिस्ट' बनी होती है तो टिकट बुक करने में आसानी होती है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि तत्काल बुकिंग शुरू होने से ठीक पहले रेलवे इस मास्टर लिस्ट में नए नाम जोड़ने की सुविधा को अस्थायी रूप से ब्लॉक या बंद कर देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह मास्टर लिस्ट एंट्री आखिर तत्काल टिकट बुकिंग से कितनी देर पहले बंद हो जाती है।