IRCTC Tatkal Train Ticket: भारतीय ट्रेन से कभी न कभी तो आपने सफर किया ही होगा? आप ट्रेन टिकट लेकर इसमें सफर कर सकते हैं। इसमें जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा होती है। आरामदायक सीट के अलावा खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी ट्रेन के अंदर रहती है। वहीं, ट्रेन से सफर करने के लिए लोग ऑनलाइन ही टिकट बुक करवा लेते हैं, लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जो तत्काल ट्रेन टिकट के लिए ब्रोकर की मदद लेते हैं। इसमें पैसे भी ज्यादा देने पड़ते हैं, लेकिन आप चाहें तो आप घर बैठे ही और बिना अतिरिक्त पैसे दिए ही कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं...