फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: IRCTC का नया एप डाउनलोड करने से बच सकते हैं आप, लॉगिन करने में आ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 13 Mar 2025 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC App: आईआरसीटीसी ने अपने एप में अपडेट किया है जिसके बाद यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी हो रही है। इसलिए आप भी इस एप को लॉगिन करने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी के एप में लॉगिन करने में हो रही है समस्या। - फोटो : Adobe Stock
IRCTC Ticket Booking App: भारतीय रेलवे रोजाना देश के कोने-कोने में ट्रेनों का संचालन करता है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक में ट्रेनें चलती हैं जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होती। अगर आपको भी भारतीय रेलवे की ट्रेन से सफर करना है तो इसके लिए आपको पास ट्रेन टिकट होना बेहद जरूरी है। कई लोग ट्रेन टिकट टिकट काउंटर से लेते है, लेकिन आज के समय में एक बड़ा तबका ऑनलाइन ही टिकट बुक कर लेता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आप जानते हैं आपको मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ या रह जाएंगे वंचित? यहां जानें किसान

इसके लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप के अलावा भी कई अन्य माध्मय मौजूद हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप आईआरसीटीसी के अपडेटेड एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं तो आपको लॉगिन करने में दिक्कत हो सकती है? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी के एप में लॉगिन करने में हो रही है समस्या। - फोटो : Adobe Stock
क्या हैं अपडेटेड एप की दिक्कतें?
  • दरअसल, हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने अपने एप को अपडेट किया, लेकिन इसके बाद से ही लोगों को एप पर लॉगिन करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी भी दर्ज करवा रहे हैं। लोगों ने बताया कि एप खोलने पर सर्वर की समस्या दिखाता है जिससे टिकट बुक करना तो दूर एप पर लॉगिन तक नहीं हो पाता। 
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी के एप में लॉगिन करने में हो रही है समस्या। - फोटो : Adobe Stock
लॉगिन करने से बचें
  • अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी के एप को इंस्टॉल कर लॉगिन करना चाहते हैं, तो इससे बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्वर समस्या के कारण आप इस पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे जिसके चलते आपका ट्रेन टिकट बुक नहीं हो पाएगा।

4 of 5
आईआरसीटीसी के एप में लॉगिन करने में हो रही है समस्या। - फोटो : Adobe Stock
फिर कैसे करें ट्रेन टिकट बुक?
  • अगर आप भी कहीं की यात्रा करने के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप एप की जगह आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जा सकते हैं। यहां पर लॉगिन करके आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी के एप में लॉगिन करने में हो रही है समस्या। - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन भी ले सकते हैं टिकट 
  • अगर आप चाहें तो ऑफलाइन भी टिकट ले सकते हैं। इसके लिए आप अपने शहर के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट ले सकते हैं। यही नहीं, कई शहरों में भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशन से अलग भी टिकट काउंटर बनवा रखे हैं। आप चाहें तो वहां से भी ट्रेन टिकट ले सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें