भारत और श्रीलंका के बीच सदियों से गहरी सांस्कृतिक और धार्मिक कड़ियां जुड़ी हैं। दोनों देशों का एक सांस्कृतिक जुड़ाव रामायण से भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में भगवान राम, रावण का वध करने के लिए लंका गए थे। लंका को आज के समय श्रीलंका के नाम से जाना जाता है। रामायण में जिक्र किए गए कई पवित्र स्थान श्रीलंका में स्थित हैं। इन पवित्र स्थलों का दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटक श्रीलंका में आते हैं। अगर आप भी श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े पवित्र स्थानों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े पवित्र स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -