सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है। इस समय शिव भक्त हर सोमवार को व्रत रखते हैं और मंदिरों में बेलपत्र और जल चढ़ाते हैं। कई लोग इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए तीर्थ यात्रा भी करते हैं। अगर आप सावन महीने में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी शिव भक्तों के लिए एक विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत शिव भक्तों को द्वारका, सोमनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, घृष्णेश्वर, परली वैजनाथ, मल्लिकार्जुन, त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज की खास बात यह है कि इसे सावन के पवित्र महीने में लॉन्च किया गया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की बाकी डिटेल्स के बारे में विस्तार से -