फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए राजस्थान की ये ऐतिहासिक जगहें, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया

Fri, 21 Feb 2025 08:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान में स्थित जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर आदि कई जगहें अपने गौरवशाली इतिहास की गवाही देती हैं। इसके अलावा राजस्थान के लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प के तो कहने ही क्या?
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package - फोटो : AdobeStock
राजस्थान की गिनती भारत के सबसे बड़े राज्यों में की जाती है। भारत का यह सबसे बड़ा राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक किले, महल और परंपराएं देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। राजस्थान वीरता, शौर्य और अपनी अतुलनीय विरासत का प्रतीक है। राजस्थान में स्थित जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर आदि कई जगहें अपने गौरवशाली इतिहास की गवाही देती हैं। इसके अलावा राजस्थान के लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प के तो कहने ही क्या? राजस्थान पर्यटन का भी बहुत बड़ा केंद्र है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको राजस्थान घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के जरिए घुमाया जाएगा। इसमें आपको 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस राजस्थान टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN EX BELGAUM है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के साथ राजस्थान की यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड SBA27 है। 

4 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के साथ राजस्थान की यह यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। इसमें आपको इंश्योरेंस कवर की सुविधा भी मिल रही है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 3 मार्च, 2025 को बेलगाम से हो रही है। पैकेज क अंतर्गत आपको जयपुर / अजमेर / पुष्कर / जोधपुर / जैसलमेर / बीकानेर घुमया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 49,200 रुपये किराये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,250 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 35,100 रुपये का किराया देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें