धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत अयोध्या, वाराणसी जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने पर्याप्त व्यवस्था पहले से कर रखी है। यह टूर पैकेज देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा तो देगा साथ ही साथ उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक है जो सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या और वाराणसी में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।