फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए राजस्थान, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Wed, 22 Jan 2025 05:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Rajasthan Tour Package 2025: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक और अद्भुत किले देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025: अगर आप फरवरी के महीने में भारत की किसी अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको राजस्थान घूमने का मौका मिल रहा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक और अद्भुत किले देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।

राजस्थान में अजमेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं। ऐसे में आपको राजस्थान घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN EX BENGALURU है। इसकी शुरुआत 3 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक राजस्थान में अजमेर, जयपुर, पुष्कर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड SBA24 है। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का सस्ता महाकुंभ पैकेज, रामलला के भी हो जाएंगे दर्शन

4 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने के लिए के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर किराया 51,900 रुपये है। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,550 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 38,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें