फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Password Recovery: अगर भूल गए हैं अपना आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड, तो घर बैठे ऐसे कर सकते हैं रिकवर

Mon, 13 Feb 2023 04:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
IRCTC Password Recovery Process: हर रोज भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। कोई अपने काम के सिलसिले में, तो कोई घूमने के लिए, तो कोई अन्य काम के लिए ट्रेन से यात्रा करता है। ट्रेन में यात्रा करने के दौरान कंफर्ट सीट, एसी की सुविधा, शौचालय और खानपान की व्यवस्था भी रहती है। इसलिए लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। बस इसके लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रेन टिकट बुक करना पड़ता है। हालांकि, आजकल तो लोग घर बैठे आईआरसीटीसी की मदद से ऑनलाइन टिकट बुक करना पसंद करते हैं। पर कई बार लोग अपने आईआरसीटीसी का अकाउंट भूल जाते हैं और फिर इस स्थिति में वो ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत हो रही है, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही अपने पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
इस तरीके से कर सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट के पासवर्ड को रिकवर:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं और आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप परेशान न हो क्योंकि आप इसे रिकवर कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करनी है और फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करना है
  • फिर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, यूजर आईडी, पता, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें

4 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आप मांगी हुई सारी जरूरी जानकारिया यहां भर चुके हैं, तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक लिंक आया होगा
  • ये वो लिंक होता है जिसकी मदद से आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जाना है और यहां आए पासवर्ड रिकवर वाले लिंक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना नया पासवर्ड बना लेना है और इसके बाद आप फिर से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • बस इस बार पासवर्ड को कहीं लिख लें, ताकि आप अगली बार इसे न भूलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें