फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Wake Up Alarm: आराम से सो सकते हैं ट्रेन में नहीं छूटेगा स्टेशन, बस ध्यान से कर लें ये छोटा सा काम

Thu, 23 Mar 2023 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन में वेकअप अलार्म क्या है? - फोटो : istock
Indian Railways: आप ने कभी न कभी तो भारतीय ट्रेन से यात्रा की ही होगी? कभी कहीं घूमने के लिए, तो कभी कहीं काम से जाने के लिए आदि। रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों से लोग यात्रा करते हैं। वहीं, आरामदायक सीट व सोने की सुविधा, खानपान की व्यवस्था आदि सफर को सुगम बना देते हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान यात्रियों को एक चिंता रहती है कि कहीं उनका स्टेशन न छुट जाए और वो भी खासतौर पर उन लोगों को जो कभी का बार ट्रेन से यात्रा करते हैं। स्टेशन रात में या सुबह जल्दी आने वाला हो, तो इस दौरान यात्री सोए रहते हैं, जिसके कराण स्टेशन छुटने का डर बना रहता है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय रेलवे आपको डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा जो दे रहा है। तो चलिए अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन में वेकअप अलार्म क्या है? - फोटो : istock
क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट?
  • दरअसल, डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा में यात्री का स्टेशन आने से 20 मिनट पहले उसके मोबाइल फोन में एक अलार्म बजता है। ये अलार्म बताता है कि अब आपका स्टेशन आने वाला है। इससे यात्री आराम से सो सकते हैं और अलार्म की मदद से 20 मिनट पहले जागकर अपने गंतव्य पर उतर सकते हैं। ट्रेन में बैठने से पहले आप इस डेस्टिनेशन अलर्ट को एक्टिवेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन में वेकअप अलार्म क्या है? - फोटो : istock
ये रहे अलार्म सेट करने के कुछ तरीके:-

नंबर 1
  • पहले आपको कस्टमर केयर नंबर 139 पर कॉल करके अपना भाषा चुननी है
  • फिर * दबाना है और अब अपना पीएनआर नबर बताना है
  • अब अलार्म सेट करने के बारे में बताएं और अपने गंतव्य की जानकारी दें
  • फिर आपका अलार्म सेट कर दिया जाता है।

4 of 6
ट्रेन में वेकअप अलार्म क्या है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप मैसेज के जरिए भी अलार्म सेट कर सकते हैं
  • इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर ALERT टाइप करके 139 पर भेज देना है
  • फिर आपका अलार्म सेट हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन में वेकअप अलार्म क्या है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप वॉइस रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं, जिसके लिए पहले 139 नंबर पर कॉल करें और फिर अपनी भाषा चुनकर 7 दबाएं
  • अब अलार्म के लिए 2 दबाएं  और अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर टाइप करें
  • आखिर में 1 दबाकर कंफर्म करें और अब आपका अलार्म सेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन में वेकअप अलार्म क्या है? - फोटो : istock
पैसे भी लगेंगे
  • अगर आप कॉल के जरिए इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं, तो नॉन मेट्रो शहर के लिए आपको 2 रुपये प्रति मिनट चार्ज देना होगा। जबकि मेट्रो शहर के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट।
  • वहीं, एमएमएस के लिए आपका चार्ज 3 रुपये कटता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें