लद्दाख की सांस्कृतिक विविधता और खानपान यहां पर घूमने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आती है। प्राकृतिक रूप से सुंदर होने के साथ-साथ यह क्षेत्र भारत की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Magnificent Ladakh Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
भारत के उत्तरी छोर पर बसा लद्दाख अपनी अनूठी भौगोलिक विविधता और सामरिक महत्व के लिए जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसे भारत के इस केंद्र शासित प्रदेश की खूबसूरती के कहने ही क्या? यहां बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, ठंडी रेगिस्तानी घाटियां और सुंदर झीलें लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। लद्दाख की सांस्कृतिक विविधता और खानपान यहां पर घूमने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आती है। प्राकृतिक रूप से सुंदर होने के साथ-साथ यह क्षेत्र भारत की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर भारत की एक लंबी सीमा रेखा चीन के साथ लगती है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग लद्दाख में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप लद्दाख में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है।
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Magnificent Ladakh Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MAGNIFICENT LADAKH है। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान आपको किसी चीज की चिंता नहीं करनी होगी। टूर पैकेज में आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Magnificent Ladakh Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको 6 रातों और 7 दिनों तक घूमने को मिलेगा। पैकेज में आपको लेह, शाम घाटी, नुब्रा, तुर्तुक, पैंगोंग घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड SBA08 है।
4 of 5
IRCTC Magnificent Ladakh Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 16 जुलाई, 2025 को बैंगलोर से हो रही है। पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
IRCTC Magnificent Ladakh Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 63,200 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,350 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको 57,950 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।