फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC लाया 'राम-लला' और 'बाबा विश्वनाथ' के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, जानें कितना है किराया

Fri, 20 Mar 2026 06:58 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी ने मुंबई से वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में आपके लिए सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ayodhya Kashi Tour Package - फोटो : AI
आईआरसीटीसी ने धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर घुमाया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में आपको लखनऊ भी घुमाया जाएगा। यह पैकेज उन यात्रियों के लिए खास माना जा रहा है जो बिना किसी झंझट के एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, राम मंदिर और प्रयागराज जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा 6 रात और 7 दिन की होगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड WMA64 है। वहीं इसकी शुरुआत 29 मार्च 2026 से होगी। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ayodhya Kashi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। टूर में वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ को शामिल किया गया है। इस पैकेज में यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Ayodhya Kashi Tour Package - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा बस, होटल, भोजन और इंश्योरेंस की सुविधा भी पैकेज में शामिल है। आईआरसीटीसी का यह ऑल इनक्लूसिव पैकेज परिवारों, बुजुर्ग यात्रियों और समूह में यात्रा करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक है। आपको बता दें कि वाराणसी और अयोध्या इस समय देश के सबसे चर्चित धार्मिक स्थलों में शामिल हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट श्रद्धालुओं को आकर्षित करने का काम करते हैं।

4 of 5
IRCTC Ayodhya Kashi Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंचते हैं। इसके अलावा प्रयागराज का धार्मिक महत्व भी बहुत बड़ा है। आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। हालांकि, टूर पैकेज को बुक करने से पहले अधिकृत प्लेटफॉर्म पर जाकर पूरा विवरण जरूर जांच लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Ayodhya Kashi Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको 74,100 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 49,200 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 46,000 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें