फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: केरल नहीं, अब घूम आएं 'केरलम'....IRCTC आपके लिए लाया है शानदार टूर पैकेज

Fri, 27 Feb 2026 01:20 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package For Kerala From Lucknow: अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो ये पैकेज आपके लिए काफी सही विकल्प है। इस पैकेज में आप केरलम घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज - फोटो : अमर उजाला
Details Of IRCTC Tour Package For Kerala: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने मार्च 2026 में केरलम यात्रा के लिए एक खास हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। केरलम यानी कि केरल, जिसका नाम हाल ही में बदला गया है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में इस पैकेज की घोषणा की गई, जिसका नाम ‘अमेजिंग केरलम’ रखा गया है। यह पैकेज उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो आरामदायक, सुव्यवस्थित और यादगार यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं। 

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को सरल और आकर्षक बनाने के लिए आसान ईएमआई विकल्प की भी सुविधा दी है। इससे यात्रा की योजना बनाना और भुगतान करना दोनों ही यात्रियों के लिए सहज हो गया है। ‘अमेजिंग केरल’ पैकेज उन लोगों के लिए आदर्श विकल्प साबित हो सकता है, जो प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक अनुभवों से भरपूर एक खास यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं। आइए इस लेख में हम आपको देंगे इस पूरे टूर की पैकेज।

 
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज - फोटो : Adobe
कितने दिन का है ये पैकेज?
 
  • पैकेज का नाम “अमेजिंग केरल” रखा गया है। 
  • ये 6 रात और 7 दिन का टूर है जो लखनऊ से शुरू होकर केरलम के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों को कवर करता है। 
  • पैकेज की अवधि 22 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक है।

 
विज्ञापन

3 of 6
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज - फोटो : Adobe
किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका?
 
  • इस टूर पैकेज में कोच्चि, मुनार, थेक्कडी और त्रिवेंद्रम शामिल हैं। 
  •  एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान जैसी जगहें भी आप घूम सकेंगे।
  • यात्री इन स्थानों के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, हिल स्टेशन और ऐतिहासिक मंदिरों का आनंद ले सकते हैं।

 

4 of 6
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज - फोटो : Adobe stock
कैसे होगा सफर?
 
  • पैकेज में इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट शामिल है। 
  • लखनऊ से कोच्चि और त्रिवेंद्रम से लखनऊ की रिटर्न फ्लाइट निर्धारित है।
  •  सभी यात्री कम्फर्ट क्लास में यात्रा करेंगे। 
  • फ्लाइट के बाद बस यात्रा और होटल में ठहरने की सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
पैकेज में और क्या शामिल?
 
  • इस पैकेज में दिनभर के लिए भोजन शामिल है। 
  • प्रतिदिन सुबह नाश्ता और रात का डिनर दिया जाएगा। 
  • इसके साथ ही यात्रा बीमा भी पैकेज में शामिल है, जिससे यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा का अनुभव मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
पैकेज शुल्क और भुगतान विकल्प
 
  • एक व्यक्ति के लिए शुल्क विभिन्न विकल्पों के अनुसार तय किया गया है। 
  • सिंगल ऑक्युपेंसी 78,000 रुपये, डबल ऑक्युपेंसी 55,200 रुपये, ट्रिपल ऑक्युपेंसी 52,400 रुपये है।
  •  बच्चों के लिए अलग दरें निर्धारित हैं।
  • पैकेज का भुगतान आसानी से ईएमआई विकल्प के माध्यम से किया जा सकता है।


डिसक्लेमर - ये जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए प्रदान की गई है। पैकेज की कीमतें, कार्यक्रम, और सेवाएं एयरलाइन, होटल, तथा अन्य सेवा प्रदाताओं के नियमों एवं उपलब्धता के अनुसार बदल सकती हैं। यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित प्राधिकरणों से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें। व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सुरक्षा और यात्रा दस्तावेजों की तैयारी आपकी जिम्मेदारी होगी। किसी भी विवाद या असमझदारी की स्थिति में संबंधित संगठन के नियम एवं शर्तें लागू होंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें