फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन का चार्ट हो गया है तैयार उसके बाद भी कर सकते हैं टिकट बुक, जानिए रेलवे का यह खास नियम

Fri, 10 Jan 2025 06:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कि आप ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। किन्हीं और साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। दूसरे साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे में सफर करने के लिए आपको कम किराया खर्च करना पड़ता है। यह लाखोंं लोगों के रोजगार का मुख्य साधन भी है। देश में बड़े पैमाने पर भारतीय रेलवे का नेटवर्क फैला हुआ है। इसी वजह से इसे देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियम बनाए हैं।

भारतीय रेलवे के कई ऐसे नियम भी हैं, जिनके बारे में यात्रियों को पता नहीं है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसे ही नियम के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या आपको इस बारे में पता है कि आप ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं?

विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

करंट टिकट बुकिंग सुविधा

भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को करंट टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। इस सुविधा के अंतर्गत आप ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

करंट टिकट बुकिंग के फायदे

करंट टिकट बुकिंग सुविधा उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो ट्रेन के चलने से कुछ देर पहले उसमें सफर करने की योजना बनाते हैं। करंट टिकट के जरिए भारतीय रेलवे उन सीटों को बुक करवाता है, जो चार्ट तैयार होने के बाद खाली बच जाती हैं।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

किराया और समय सीमा

जनरल और तत्काल टिकट की तुलना में आपको करंट टिकट के लिए कम किराया देना होता है। ट्रेन चलने के निर्धारित समय से चार घंटे पहले चार्ट तैयार हो जाते हैं।

Indian Railways: ट्रेन में रात के समय कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

करंट टिकट की उपलब्धता

इस कारण आप करंट टिकट को चार्ट तैयार होने के बाद और ट्रेन के रवाना होने से 5 से 10 मिनट पहले बुक कर सकते हैं। वे रूट्स जहां पर ज्यादा डिमांड होती है, वहां आपको करंट टिकट मिलने की संभावना कम होती है। वहीं कम डिमांड वाले रूट पर करंट टिकट मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें