फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गोवा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया, मिल रही ये सुविधाएं

Mon, 02 Sep 2024 05:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। गोवा की गिनती भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में की जाती है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से कई पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। गोवा अपने भीतर समृद्ध इतिहास और गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए हुए है। यहां के सुंदर बीच गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसके अलावा गोवा में आपको एक्सप्लोर करने के लिए कई और जगहें भी मिलेंगी। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं गोवा टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA DELIGHT है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड SHA03 है। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 सितंबर, 2024 को गोवा से हो रही है। 

Aadhaar Update: मुफ्त में इस तारीख तक करा सकते हैं अपने आधार कार्ड को अपडेट, जानिए डिटेल्स

4 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत सफर करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों का बंदोबस्त किया जाएगा। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है किसानों के खाते में 18वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 24,620 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 19,245 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 18,935 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें