फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं

Thu, 27 Feb 2025 08:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। गोवा लंबे समय तक पुर्तगाली शासन का अधीन रहा था। इस कारण यहां की संस्कृति पर पुर्तगाली शासन का प्रभाव दिखता है।
विज्ञापन
1 of 5
गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
गोवा की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। यहां की सुनहरी रेत, नीले समुद्र और हरी भरी पहाड़ियां गोवा की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा यहां के शांत और खूबसूरत बीच देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। गोवा लंबे समय तक पुर्तगाली शासन का अधीन रहा था। इस कारण यहां की संस्कृति पर पुर्तगाली शासन का प्रभाव दिखता है। इसके अलावा यहां के भोजन के तो कहने ही क्या? गोवा मस्ती करने के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ऐसे में आपको गोवा में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस गोवा टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड SHA03 है। इस पैकेज का नाम गोवा डिलाइट है। गोवा डिलाइट टूर पैकेज के तहत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक यहां की शानदार जगहों पर घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं दूसरी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। इस पैकेज की शुरुआत 20 मार्च, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। 

4 of 5
गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज - फोटो : PTI
पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी का इंतजाम होगा। वहीं आपके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इसको लेकर आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 24,485 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20,000 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 19,625 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें