IRCTC Egypt Tour Package: आईआरसीटीसी विदेशी टूरिस्ट के लिए समय-समय पर कई इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको इजिप्ट में घूमने का मौका मिल रहा है। रोमांच और उत्सुकता से भरे यात्रियों के लिए इजिप्ट एक शानदार डेस्टिनेशन है। यहां पर स्थित गीजा के पिरामिड और कई शानदार ऐतिहासिक स्थल हर साल दुनियाभर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ऐसे में आप इजिप्ट घूमने जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इजिप्ट टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। ऐसे में यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इजिप्ट टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -