IRCTC Char Dham Yatra Package 2026 Price: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत चारधाम की यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत भोपाल से हो रही है और इस विशेष पैकेज के तहत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र धामों के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज की अवधि 12 रात और 13 दिनों की है। इस यात्रा में यात्रियों को आरामदायक सफर, बेहतर ठहराव और भोजन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं आईआरसीटीसी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।