फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी टेंशन के घूमें असम-मेघालय, IRCTC के इस 7 दिनों के पैकेज में मिलेगी फ्लाइट; होटल और गाइड की सुविधा

Sat, 21 Mar 2026 05:12 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों में ठंडी वादियों, झरनों और हरियाली के बीच छुट्टियां बिताने का शानदार मौका है। आईआरसीटीसी ने असम और मेघालय घूमाने के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Assam Meghalaya Tour Package - फोटो : AI
गर्मियों में अगर आप पहाड़, हरियाली, झरने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको असम मेघालय घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Mesmerizing Meghalaya & Assam Ex Hyderabad है। इसकी शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को शिलॉन्ग, चेरापूंजी और गुवाहाटी जैसे खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। यह पैकेज खास तौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जो बिना ज्यादा प्लानिंग के पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस टूर पैकेज की अवधि कुल 6 रात और 7 दिन की है। यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। इस टूर का पैकेज कोड SHA14 है। इसकी आगामी यात्रा की तारीख 1 अप्रैल 2026 बताई गई है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करना चाहते हैं, तो इस पैकेज को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत किराये में हवाई यात्रा, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन, गाइड या एस्कॉर्ट और इंश्योरेंस शामिल है। यही वजह है कि यह पैकेज उन यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक माना जा सकता है, जो अलग-अलग बुकिंग की झंझट नहीं चाहते। 

4 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
असम और मेघालय गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए बेहद पसंद किए जाने वाले राज्यों में शामिल हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। हालांकि, टूर पैकेज को बुक करने से पहले नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको 64,750 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,500 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 46,450 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें